Pics: पूरे देश में ईद की धूम, गले मिले लोग,बांटी खुशियां
बैंगलुरू। मोहब्बत और भाईचारे का त्यौहार ईद आज भारत के साथ ही पूरी दुनिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारत की राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद पर आज लोगों ने नमाज पढ़कर और एक दूसरे को गले गलाकर बधाई दी।
इस पावन मौके पर राजनीतिक दलों ने भी आपसी मतभेद मिटा कर एक दूसरे को ईद की बधाईयां दी है। जहां देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने इसे प्यार और भाईचारे का पर्व बताया वहीं दूसरी ओर देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लोगों से कहा कि आज के दिन हर गिला-शिकवा भूलकर एक-दूसरे को प्यार का संदेश दीजिये तो वहीं यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी लोगों को ईद मुबारक कहा है।
आईये देखते हैं कि तस्वीरें में कैसे मनायी जा रही है ईद...
शहनवाज हुसैन-पप्पू यादव
ईद के मौके पर भाजपा नेता शहनवाज हुसैन और पप्पू यादव गले मिलते हुए।

'ईद मुबारक'
एक साथ नमाज अता करते लोग।

'ईद मुबारक'
अकलुज के सोलापुर में ईद के मौके पर नमाज अता करते हुए लोग।

'ईद मुबारक'
गुड़गांव में ईद के मौके पर नमाज पढ़ते लोग।

'ईद मुबारक'
हैदराबाद में ईद की नमाज पढ़ने के बाद ईदगाह कुतुब शाही पर एक दूसरे को बधाई देते बच्चे।

'ईद मुबारक'
दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर का एक ईद मेले का दृश्य।

'ईद मुबारक'
भारत की राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद पर आज लोगों ने नमाज पढ़कर और एक दूसरे को गले गलाकर बधाई दी।

'ईद मुबारक'
कोलकाता में लोगों ने इस अंदाज में अदा की नमाज।
'ईद मुबारक'
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मनाई ईद।
'ईद मुबारक'
श्रीनगर में नमाज पढ़ते लोग।

'ईद मुबारक'
है ना बड़ी प्यारी और मासूम ईद।












Click it and Unblock the Notifications