MAHA-PICS: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कैसे बदली महाराष्ट्र की तस्वीर, देखिए तस्वीरों में
मुंबई। महाराष्ट्र में चले राजनीतिक ड्रामे का आखिरकार अंत हो गया है। लेकिन इस दौरान महाराष्ट्र की राजनीति में काफी उठापटक देखने को मिली। चुनाव परिणामों के बाद से ही यहां सरकार बनाने को लेकर विवाद शुरू हो गया था, पहले शिवसेना और भाजपा के बीच 50-50 फॉर्मूले पर बात नहीं बनी, फिर शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ सरकार बनाने की बात कही।

राज्य में राष्ट्रपति शासन भी लागू हुआ, जिसे राज्यपाल ने शनिवार को अचानक खत्म कर दिया। इसके बाद देंवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि अब वो इस्तीफा दे चुके हैं। चलिए तस्वीरों में देखते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कैसे बदली महाराष्ट्र की तस्वीर-

यहां राजनीति ने करवट उस वक्त ली जब सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि महाराष्ट्र की सरकार को बुधवार को ही बहुमत परीक्षण करना होगा, जिसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफा दे दिया और कहा कि उनके पास नंबर नहीं है।

इसके बाद अजित पवार ने भी उप मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। अब महा विकास अघाड़ी (शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन) की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को उम्मीदवार बनाया गया है।

महा विकास अघाड़ी की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए उद्धव ठाकरे को चुना गया। ये फैसला मुंबई में एक बैठक के दौरान हुआ। जिसमें एनपीसी प्रमुख शरद पवार और अन्य नेता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री पद के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को चुने जाने के बाद वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें गुलदस्ता दिया।

मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद उद्धव ठाकरे का परिवार। ये तस्वीर मुंबई में हुई बैठक की है।

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को एनसीपी प्रमुख शरद पवार द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार के रूप में चुने जाने के बाद बधाई दी।

मुंबई में हुई बैठक के बाद उद्धव ठाकरे अपने घर की ओर जाते हुए। इस तस्वीर में दिख रहा है कि उनसे मिलने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई है।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी के संस्थापक और अपने पिता बाला साहेब ठाकरे को मातोश्री (ठाकरे निवास) में श्रद्धांजलि दी।

महागठबंधन के विधायकों और नेताओं ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र सौंपकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को अपना नेता घोषित किया।

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भगवान का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे को पद और गोपनीयता की शपथ ले लिए लेटर लिखा। ये समारोह गुरुवार को शिवाजी पार्क, दादर, मुंबई में होगा।

शिवसेना प्रमुख और महा विकास अघाड़ी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राजभवन में मुलाकात की है।

एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने मुंबई में महाराष्ट्र विधान भवन में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक रोहित पवार का स्वागत किया।

एनसीपी नेता अजित पवार मुंबई में महाराष्ट्र विधान भवन पहुंचे। वह फोन पर बात करते हुए दिख रहे हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी नेता जयंत पाटिल मुंबई के महाराष्ट्र विधान भवन पहुंचे।

शिवसेना नेता सुप्रिया सुले ने भाजपा नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से हाथ मिलाया।

एनसीपी नेता अजीत पवार और सुप्रिया सुले आज विधानसभा पहुंचे। इस दौरान सुप्रिया ने अजित पवार को गले लगाया।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा बुलाए गए विशेष विधानसभा सत्र में नवनिर्वाचित महाराष्ट्र के विधायकों ने शपथ ली।

शिवसेना नेता नीलम गोरे ने कहा- हमें खुशी है कि आखिरकार बालासाहेब जी ठाकरे का सपना पूरा हो रहा है। शरद पवार और सोनिया मैडम द्वारा निर्देशित 'महा विकास अघाड़ी' का नेतृत्व उद्धव ठाकरे करेंगे, इसमें बहुत योगदान दिया है, इसलिए हम इसके लिए बहुत काम करेंगे।

मुंबई में विधानसभा में एनसीपी के विधायक रोहित पवार (एनसीपी प्रमुख शरद पवार के पोते) ने कहा- हम खुश हैं कि अजित पवार वापस आ गए हैं। वह भी आज यहां है। वह एनसीपी का हिस्सा हैं। आगे जाकर, हम उनके मार्गदर्शन में काम करेंगे।
-
Mumbai Dabbawala Crisis: गैस की कमी ने 150 साल पुरानी 'अंगीठी' को ठंडा कर दिया, कमाई आधी रह गई-Oneindia Report -
Mumbai Traffic Jam: मुंबई के इस बिजी इलाके को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, ठाणे-बेलापुर रोड बनेगा सिग्नल फ्री -
Mumbai Metro Update: 10.5 किमी सेक्शन का सफल ट्रायल रन, वडाला से गैमुख तक लोगों को मिलेगी राहत -
Mumbai LPG Crisis: मुंबई में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग बेहाल, ईंट पर चूल्हा बना खाना पकाने को हुए मजबूर -
Mumbai Pune Expressway: खुशखबरी, इतने दिनों तक टोल फ्री रहेगा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे, क्या है आखिर वजह? -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications