कैसा दिखता है वो आरोग्य वन, जिसका पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, देखिए तस्वीरें

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह दो दिवसीय यात्रा पर गुजरात पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वो अहमदाबाद वापस आए। इस दौरान उन्होंने केवडिया और अहमदाबाद के बीच समुद्री विमान सेवा की शुरूआत की। साथ ही आरोग्य वन का उद्घाटन किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे।

Recommended Video

    Gujarat को PM Modi की सौगात, Arogya Forest, Nutrition Park का उद्घाटन | Nutri Train | वनइंडिया हिंदी
    केवडिया में बना है वन

    केवडिया में बना है वन

    दरअसल 'आरोग्य वन' एक पार्क है, जो नर्मदा जिले के केवडिया में स्थित है। यहां पर आपको सैकड़ों औषधीय पौधे और जड़ी-बूटियां मिल जाएंगी।

    सिर्फ औषधीय पौधे लगे

    सिर्फ औषधीय पौधे लगे

    इस वन में जो पौधे हैं, उनमें ज्यादार औषधीय गुण वाले हैं, जिस वजह से इसका नाम आरोग्य वन रखा गया है। आरोग्य का अर्थ 'बिना रोग' होता है।

    17 एकड़ में फैला पार्क

    17 एकड़ में फैला पार्क

    गुजरात सरकार के मुताबिक ये पार्क 17 एकड़ में फैला है, जहां पर लोगों को सैकड़ों औषधीय और जड़ी-बूटी वाले पौधे मिलेंगे।

    वन की सैर पर पीएम मोदी

    वन की सैर पर पीएम मोदी

    आरोग्य वन में पीएम मोदी ने सीएम और राज्यपाल आचार्य देवव्रत के साथ एक सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया। इसके बाद वो वैन में बैठकर वन का जायजा लेने निकल पड़े।

    पारंपरिक तरीकों पर केंद्रित है वन

    पारंपरिक तरीकों पर केंद्रित है वन

    वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर लिखा कि आयोग्य वन भारत की समृद्ध पुष्प परंपराओं, विविध पौधों के साथ-साथ कल्याण और अच्छे स्वास्थ्य के पारंपरिक तरीकों पर केंद्रित है।

    5 लाख औषधियां

    5 लाख औषधियां

    सीएम विजय रूपाणी के मुताबिक इस वन में करीब 5 लाख से अधिक औषधियां है, जो भारतीय परंपरा को दर्शते हैं।

    जंगल सफारी का भी उद्घाटन

    जंगल सफारी का भी उद्घाटन

    आरोग्य वन के साथ पीएम मोदी ने जंगल सफारी का भी उद्घाटन किया, जो स्टेचू ऑफ यूनिटी के पास स्थित है।

    एकता मॉल का उद्घाटन

    एकता मॉल का उद्घाटन

    पीएम मोदी ने एकता मॉल का भी उद्घाटन किया, जहां पर देश के अलग-अलग हिस्सों और संस्कृति से जुड़े हैंडलूम के सामान मिल पाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+