ब्राइडल लुक में सपना चौधरी को देख फैंस हुए क्रेजी, तारीफों के बांधे पुल, देखें तस्वीरें

Recommended Video

    Sapna Choudhary's glamorous BRIDAL photoshoot goes viral | FilmiBeat

    नई दिल्ली। कमसिन अदाओं की मालकिन सपना चौधरी एक बार फिर से चर्चा में है, वजह है उनका ब्राइडल लुक, जो हर किसी मदहोश कर रहा है। दरअसल हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी ने हाल ही में अपना नया फोटोशूट कराया है, जिसमें वो, पेस्टल ग्रीन कलर का लहंगा पहने, नजर आ रही हैं। इस फोटोशूट की थीम ब्राइडल है, जिसके कारण सपना, दुल्हन के अवतार में हैं।

    ब्राइडल लुक में सपना चौधरी को देख फैंस हुए क्रेजी

    ब्राइडल लुक में सपना चौधरी को देख फैंस हुए क्रेजी

    ये दुल्हन हर किसी का दिल चुरा रही है, अभी तक अपने देसी लुक और सुरमयी अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली सपना चौधरी का नया रूप उनके चाहने वालों को काफी भा रहा है और इसलिए उनके फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। सपना के लिए लोगों ने काफी अच्छे कमेंट लिखे हैं।

    गजब सुंदर लग रही हैं सपना चौधरी

    गजब सुंदर लग रही हैं सपना चौधरी

    बिग बॉस के बाद सपना चौधरी के चाहने वालों की संख्या में चौगुना इजाफा हुआ है, पिछले कुछ फोटों से आप सपना के जबरदस्त मेकओवर का अंदाजा लगा सकते हैं। सपना ने अपना वजन भी घटा लिया है और कहना गलत ना होगा उनका ये नया लुक बी-टाउन की तारिकाओं को जबरदस्त टक्कर देने वाला है।

    सपना चौधरी का परिचय

    सपना चौधरी का जन्म 1990 में हरियाणा के रोहतक में एक मध्यम वर्ग के परिवार में हुआ था। उनके पिता एक निजी कंपनी में कर्मचारी थे। साल 2008 में ही सपना के पिता का देहांत हो गया था, तब वह महज 18 साल की थी, जीविका के लिए इन्होंने स्टेज डांस का रास्ता चुना।

    सपना का अब तक का सफर

    सपना का अब तक का सफर

    सपना 'जर्नी ऑफ भांगओवर' में आयटम नंबर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद सपना 'वीरे की वेडिंग' फिल्म के सॉन्ग 'हट जा ताऊ' में नजर आई थीं। वहीं अभय देयोल स्टारर फिल्म 'नानू की जानू' में सपना ने अहम किरदार निभाया है। हाल ही में सपना का पंजाबी गाना 'बिल्लौरी अंख' भी काफी हिट हुआ है, ये आयटम नंबर पंजाबी फिल्म 'जग्गा जिउंदा ए' का है, जिसमें उनके साथ मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह भी नजर आ रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+