सचिन-लक्ष्मण ने बैट छोड़कर क्यों उठाया फावड़ा, आखिर क्या है मामला?

नई दिल्ली। 'पर्यावरण बचाओ और हरियाली बढ़ाओ' अभियान के तहत तेलंगाना सरकार ने 'हरिथा हरम' कैंपेन की शुरुआत की थी, जिसका चौथा चरण 1 अगस्त से प्रांरभ होने वाला है। इस कैंपन के तहत राज्य में मौजूद हरियाली को 23 प्रतिशत से 33 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। हर आम से खास लोगों को इस कैंपन से जुड़ने की अपील की गई है और कुछ लोगों को ग्रीन चैलेंज दिया गया था। जिसे देश की कुछ नामचीन हस्तियों ने हंसते-हंसते स्वीकार किया और पेड़ लगाना आरंभ कर दिया है।

'हरिथा हरम'

ये नामचीन हस्तियां हैं भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, वैरी वैरी स्पेशल प्लेयर वीवीएस लक्ष्मण और भारत की आन-बान और शान सायना नेहवाल। जिन्होंने इस चैंलेज को स्वीकारते हुए पौधे लगाए हैं। आपको बता दें कि 'हरिथा हरम' के तहत तेलंगाना सरकार के मंत्री के टी रामा राव ने दोनों क्रिकेटर्स को टैग किया था तो वहीं टीआरएस पार्टी की सांसद ने सायना को पौधे लगाने का चैलेंज दिया था।

क्या आप धरती को हरा-भरा बनाने में मदद करेंगे?

क्या आप धरती को हरा-भरा बनाने में मदद करेंगे?

क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने फावड़ा उठाकर मिट्टी खोदी और पौधे लगाए, अपनी फोटोज शेयर करते हुए सचिन ने लिखा, 'मैं यह चैलेंज स्वीकार करता हूं, आशा है आप लोग भी धरती को हरा-भरा बनाने में मदद करेंगे।'

वीवीएस लक्ष्मण ने भी लगाया पौधा...

दूसरी तरफ लक्ष्मण ने भी फोटोज पोस्ट करते हुए वीरेंद्र सहवाग, मिताली राज और पी वी सिंधु को टैग करके पौधे लगाने की अपील की है।

सायना नेहवाल

तो वहीं, सायना नेहवाल ने पेड़ लगाते हुए फोटोज पोस्ट करते हुए ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू, श्रद्धा कपूर, और ईशा गुप्ता को टैग किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+