राहुल गांधी ट्रेन से पंजाब पहुंचे, सुना किसानों का दर्द, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। मंगलवार को कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी किसानों का दर्द सुनने के लिए पंजाब के सरहिंद अनाज बाजार पहुंचें, उन्होंने सरहिंद और खन्ना शहर जाने के लिए दिल्ली से अंबाला जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में सफर किया।

राहुल ट्रेन से पंजाब पहुंचे, सुना किसानों का दर्द

अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने आम लोगों से खुलकर बातें की और उनका दर्द जानने की कोशिश की। ट्रेन के सफर के दौरान राहुल गांधी ने एक बच्चे को गोद में भी बिठाया और उससे उसके मोबाइल के बारे में भी बात की। राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान काफी सजग नजर आ रहे थे। उन्होंने बच्चियों को ऑटोग्राफ भी दिया।

किसानों के दुख से व्यथित राहुल ने बीच में छोड़ा पंजाब दौरा..

अपनी यात्रा के बाद नीले रंग की जींस और गहरे रंग की टी-शर्ट पहने राहुल गांधी ने सरहिंद अनाज बाजार में काम कर रहे किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और फिर खन्ना अनाज बाजार के लिए रवाना हो गए। खन्ना अनाज बाजार को एशिया का सबसे बड़ा बाजार माना जाता है।

राहुल को कोसने वाले साक्षी महाराज को जनता ने कहा 'मनोरोगी'

किसानों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें पता चला है कि हमारे देश का अन्नदाता खून के आंसू रो रहा है, मैं मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल का पुरजोर विरोध करता हूं और मैं और मेरी पार्टी किसानों के हक लिए जी-जान लगा देगी।

जनरल डिब्बे में राहुल गांधी

जनरल डिब्बे में राहुल गांधी

अपनी यात्रा के दौरान लोगों से मिलते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी।

बच्चे को गोद में बिठाया

बच्चे को गोद में बिठाया

अपनी यात्रा के दौरान एक बच्चे को गोद में बिठाकर उसके मोबाइल के विषय में बात करते हुए राहुल गांधी।

जनरल डिब्बे में राहुल गांधी

जनरल डिब्बे में राहुल गांधी

राहुल गांधी ने महिलाओं और बच्चियों से भी बात करके उनकी समस्याएं जानने की कोशिश की।

अंबाला रेलवे स्टेशन

अंबाला रेलवे स्टेशन

अंबाला रेलवे स्टेशन पर जब राहुल गांधी उतरे तो कुछ इस तरह का नजारा था।

किसानों-मजदूरों से मिलते हुए राहुल गांधी

किसानों-मजदूरों से मिलते हुए राहुल गांधी

किसानों-मजदूरों को यूं हाथ हिलाकर राहुल गांधी ने अभिवादन किया।

खन्ना मंडी में राहुल गांधी

खन्ना मंडी में राहुल गांधी

खन्ना मंडी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों से मुलाकात की।

खन्ना मंडी में किसानों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी

खन्ना मंडी में किसानों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी

खन्ना मंडी में किसानों को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+