बच्चों के साथ राष्ट्रपति-पीएम ने यूं मनाया राखी का त्योहार, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। आज देश भर में भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया जा रहा है। बहनें अपने भाईयों के कलाईयों पर राखी बांध रही है। रक्षाबंधन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को बधाई दी और बच्चों के साथ इस पर्व को मनाया। पीएम मोदी ने छोटे-छोटे स्कूली बच्चों से राखी बंधवाई तो वहीं बच्चों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राखी बांधी।

बच्चियों ने प्यार का धागा बांधा

प्रेजिडेंट रामनाथ कोविंद की कलाई पर बच्चियों ने प्यार का धागा बांधा। राष्ट्रपति से मिलकर बच्चियां बहुत खुश नजर आयीं।

धानमंत्री मोदी ने बच्चों के साथ मनाया राखी का त्योहार

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस त्योहार को प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों के साथ मनाया। पीएम के आवास पर बच्चियों ने उन्हें राखी बांधी।

शेख 24 साल से पीएम को राखी बांध रही हैं...

मोहसिन शेख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राखी बहन हैं। वो 24 साल से पीएम को राखी बांधती हैं और इस साल भी अपने भाई की कलाई पर प्रेम का धागा बांधने पहुंची।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रक्षाबंधन का त्योहार खास तरीके से मनाया। मुख्यमंत्री निवास पर महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू, प्रजापिता ईश्वरीय विश्विद्यालय की कमला बहन और वनवासी कल्याण आश्रम की छात्राओं ने सीएम को राखी बांधी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+