Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pics: दिल्ली की सर्द मौसम में सड़कों पर लगी आग जब विश्वसुंदरी मानुषी छिल्लर ने किया रोड-शो

नई दिल्ली। खूबसूरती की मिसाल विश्वसुंदरी मानुषी छिल्लर की एक झलक देखने के लिए इस वक्त पूरा देश परेशान है, इसलिए जैसे ही लोगों को मौका मिलता है उन्हें निहारने का, तो वो उनके लिए भीड़ लगा लेते हैं, चाहे इसके लिए रास्तों पर जाम ही क्यों ना लग जाए, ऐसा ही नजारा देखने को मिला दिल्ली की सड़कों पर रविवार को, जहां पहली बार मानुषी ने रोड-शो किया। आज मारूषी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए राजधानी के डीआरडीओ कॉम्पेक्स पहुंची थीं, जहां पर उनका भव्य स्वागत हुआ। गौरतलब है कि विश्वसुदंरी के पिता डीआरडीओ में नौकरी करते हैं, फिलहाल उनका परिवार अभी दिल्ली में ही रहता है , लेकिन वो मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली हैं।

मानुषी छिल्लर का जन्म

मानुषी छिल्लर का जन्म

मानुषी छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 को हरियाणा में हुआ था, 25 जून 2017 को उन्हें फेमिना मिस इंडिया से भी नवाजा गया था। मानुषी एक मेडिकल छात्र हैं,उनकी स्कूली शिक्षा सेंटथॉमस स्कूल, दिल्ली से हुई हैं और वो एमबीबीएस हरियाणा के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से कर रही हैं, इसके अलावा वो एक प्रशिक्षित कुचिपुड़ी डांसर भी हैं।

आमिर खान और प्रियंका चोपड़ा

आमिर खान और प्रियंका चोपड़ा

आमिर खान और प्रियंका चोपड़ा को पसंद करने वाली मानुषी को क्रिकेट देखना भी पसंद है और वो टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली की भी बड़ी फैन हैं। मानुषी ने हाल ही में एक न्यूज चैनल के एक कार्यक्रम में कहा था कि उन्हें ऐसा जीवन साथी चाहिए, जिसका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा हो, उनके लिए लुक से ज्यादा दिमाग मायने रखता है।

मासिक धर्म

मासिक धर्म

मानुषी पीरियड्स के लिए जागरूकता फैलाने का काम कर रही हैं, उनकी नजर में आज भी समाज में मासिक धर्म पर खुलकर बातें नहीं होती हैं, जिसके कारण बहुत सारी लड़कियों का स्कूल जाना छूट जाता है और यही नहीं स्त्रियां संक्रामक बीमारियों से भी ग्रसित होती हैं।

मां उनके लिए आदर्श हैं

मां उनके लिए आदर्श हैं

मानुषी से जब उनके रोल मॉडल के बारे में पूछा गया, उनका जवाब दिया था कि सबसे पहले उनकी मां उनके लिए आदर्श हैं, मां के अलावा पूर्व मिस वर्ल्ड रीटा और मदर टेरेसा उनकी रोल मॉडल हैं।

18 नवंबर 2017

18 नवंबर 2017

18 नवंबर 2017 को छिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 के खिताब से नवाजा गया था, वह मुकुट जीतने वाली छठीं भारतीय महिला हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+