Pics: सोनिया की इफ्तार पार्टी में नहीं आये लालू-मुलायम लेकिन पहुंचे नीतीश
नई दिल्ली। इस समय मोदी सरकार के खिलाफ पूरे विरोधी एक हो गये हैं इसी कारण यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की इफ्तार पार्टी में सियासत के वो सभी लोग दिखायी दिये जो कि इस समय मोदी सरकार के खिलाफ खड़े हैं। इन सभी का प्लान मानसून सत्र में मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना है इसी कारण सभी विरोधी एक साथ हो गये हैं।

मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को राजधानी के अशोका होटल में इफ्तार पार्टी की दावत दी थी जिसमें सभी बड़े राजनीतिक चेहरे शामिल हुए हैं लेकिन इस पार्टी में दो नामचीन चेहरों को लोगों की नजरें और मीडिया के कैमरे खोजते रहे और वो दोनों नाम हैं सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादवऔर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव।

हालांकि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें सपा की ओर से कहा गया है कि मुलायम सिंह को आवश्यक काम था इस कारण उन्हें लखनऊ जाना पड़ा लेकिन उनकी पार्टी का एक भी इंसान इफ्तार आयोजन में नजर नहीं आया लेकिन सोनिया गांधी ने लालू के विषय में कुछ नहीं कहा।

हालांकि बिहार के सीएम नीतीश कुमार जरूर सोनिया गांधी के साथ एक टेबल पर बात करते नजर आयें। माना जा रहा है कि लालू इस समय अंदर ही अंदर कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं।
इस इफ्तार पार्टी में बीएसपी के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा मौजूद थे, जबकि सीपीएम नेता मोहम्मद सलीम भी इस पार्टी का हिस्सा थे तो वहीं राहुल गांधी की टेबल पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला और डीएमके नेता कनिमोई हंसी मजाक करते दिखे।













Click it and Unblock the Notifications