भीषण गर्मी के बीच खींची गईं ये 15 तस्वीरें
नई दिल्ली। पूरा देश गर्मी से बेहाल है। दोपहर का तापमान 40 डिग्री से लेक 47-48 डिग्री तक पहुंच रहा है। सड़क पर निकलो तो लू की लपटों से सामना हो रहा है। ऐसे में देश भर से अब तक 750 लोगों के गर्मी से मारे जाने की खबर है।
अगर मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल अगले पंद्रह से बीस दिनों तक कोई राहत नहीं मिलने वाली है। यानी फिलहाल आपको दोपहर के समय लू से बचकर रहना होगा। छुट्टी हो तो घर पर ही बैठें, बाहर जाना है, तो खुद को अच्छी तरह से कवर कर लें। बाहर की चीजें नहीं खाना ही बेहतर होगा, क्योंकि गर्मी में हैजा जैसी बीमारियां झट से पकड़ती हैं।
खैर इन सबके बीच हम आपके लिये लाये हैं, पंद्रह ऐसी तस्वीरें जिन्हें खींचने के लिये खुद कैमरापर्सन को लू की लपटों का सामना करना पड़ा है। तस्वीरें स्लाइडर में-

जम्मू का रनबीर कैनाल
जम्मू के रनबीर कैनाल में लड़कियों ने जमकर डुबकियां लगायीं।

गुड़गांव में सड़कों का हाल
गुड़गांव में ऐसे दृश्य आपको हर सड़क पर देखने को मिल जायेंगे।

भोपाल में गर्मी का प्राकोप
भोपाल की सड़कों में खुद को लोग इसी प्रकार ढके हुए दिखाई देंगे।

वॉटर पार्क में मस्ती
इस रविवार को सैंकड़ों की संख्या में लोग भोपाल के वॉटरपार्क में मस्ती करने गये।

यूपी के मिर्जापुर का हाल
मिर्जापुर में जिस वक्त यह तस्वीर खींची गइ्र, उस वक्त तापमान 45 डिग्री था।

इलाहाबाद का नजारा
इलाहाबाद में आज कल ऐसा ही नजारा रोज देखने को मिल रहा है।

भटिंडा में बच्चे
भटिंडा में सिरहिंद कैनाल में बच्चे डुबकी लगाते हुए हर रोज दिखेंगे।

अगरतला में युवक
अगरतला में नदी में कुछ इस प्रकार लोग मजा करते दिखाई दिये।

अमृतसर में गर्मी का हाल
अमृतसर में ऐसा दृश्य आपको हर रोज दिखाई देगा।

दिल्ली में भीषण गर्मी
दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच लोग कुछ इस तरह सड़क पर निकलते हैं।

लखनऊ का हजरतगंज
यह तस्वीर लखनऊ के हजरतगंज की है, जब तापमान 46 डिग्री था।

नागपुर के चिड़ियाघर में बाघ
नागपुर के चिड़ियाघर में बाघ कुछ इस तरह नजर आया।

कोलकाता के चिड़ियाघर में बाघ
कोलकाता के चिड़ियाघर में बाघ को जब गर्मी लगी।

जयपुर में जब हाथी को लगी गर्मी
जयपुर में हाथी गांव में जब हाथी को लगी गर्मी।

दीमापुर में गर्मी का हाल
दीमापुर में कुछ इस तरह लोग गर्मी से जूझते नजर आये।












Click it and Unblock the Notifications