उत्तराखंड: चमोली में बादल फटने भयंकर तबाही, 10 दुकान और कई वाहन बहे, जन-जीवन अस्त-व्यस्त
चमोली। एक बार फिर से उत्तराखंड के चमोली में आसमानी आफत बरसी है, यहां के थराली ब्लाक के धारडंबगड में सोमवार सुबह 3:00 बजे बादल फटने से 10 दुकानें, 3 बुलेरो, 1 मैक्स, 2 कार, 4 बाईक बह गए हैं, जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, यहां के कुंडी गांव के 5 परिवार भी बेघर हो गए हैं, फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

जिलाधिकारी आशीष जोशी ने सभी जिला स्तरीय आईआरएस टीम के अधिकारियों के साथ सुबह 4:00 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र में स्थिति की समीक्षा करते हुए थराली आईआरएस टीम को तुरन्त राहत बचाव के लिए रवाना होने के निर्देश दिए।
मौसम विभाग की चेतावनी
आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका जताई है और इसलिए यहां 24 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की बात कही है और लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications