बप्पा के दर पर पूरा अंबानी परिवार, बहू श्लोका का हाथ थामे दिखीं सास नीता

बप्पा के दर पर पूरा अंबानी परिवार, बहू श्लोका भी थीं साथ

Recommended Video

    Mukesh Ambani बेटे Akash Ambani & बहू Shloka Mehta के साथ पहुंचे Siddhivinayak temple।वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार संग रविवार को मंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके घर की होने वाली बड़ी बहू श्लोका मेहता भी साथ दिखीं। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी श्लोका के साथ तय हुई हैं, जिनकी प्री-एन्गेजमेंट सेरेमनी गोवा में एक दिन पहले हुई थी , जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

    पारंपरिक अंदाज में बप्पा के दर्शन करने पहुंचा अंबानी परिवार

    25 मार्च को पूरा अंबानी परिवार पूरे पारंपरिक अंदाज में बप्पा के दर्शन करने पहुंचा था, जिसकी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। तस्वीरों में नीता अंबानी श्लोका का हाथ थामे नजर आ रही हैं, उनके एक तरफ श्लोका हैं तो एक तरफ उनकी खुद की बेटी ईशा।

    लोगों को नीता अंबानी का ये अंदाज काफी अच्छा लगा

    लोगों को नीता अंबानी का ये अंदाज काफी अच्छा लगा

    सोशल पर लोगों ने लिखा है कि नीता का ये अंदाज काफी अच्छा लगा , वो बहू और बेटी दोनों के साथ एक जैसी ही हैं। पीले रंग के सलवार सूट में श्लोका ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। आपको बता दें कि हाल ही के एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने कहा था कि मैं श्लोका को तब से जानती हूं जब वह चार साल की थीं, हमें खुशी है कि वो मेरे परिवार का हिस्सा बनने जा रही है।

    श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी

    श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी

    गौरतलब है कि श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। ऐसी खबरे हैं कि इस साल के अंत में आकाश और श्लोका शादी कर लेंगे, दोनों की सगाई का फंक्शन मई में हो सकता है , सगाई और शादी दोनों ही मुंबई में ही होगी।

    ब्ल्यू इंडिया के प्रबंध निदेशक हैं रसेल मेहता

    ब्ल्यू इंडिया के प्रबंध निदेशक हैं रसेल मेहता

    आपको बता दें कि रसेल मेहता देश की बड़ी हीरा कंपनियों में से एक रोजी ब्ल्यू इंडिया के प्रबंध निदेशक हैं। श्लोका नेक्टफॉर संस्था की सह संस्थापक भी हैं, जो कि गैर सरकारी संस्थाओं की मदद करती है। रसेल मेहता का परिवार दक्षिण मुंबई में रहता है और अंबानी परिवार के बेहद करीबी है।

    आकाश और श्लोका बचपन के साथी

    आकाश और श्लोका बचपन के साथी

    श्लोका ने 2004 से 2009 के बीच धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। ऐसा कहा जा रहा है कि आकाश और श्लोका की मुलाकात स्कूल में ही हुई थी। दोनों एक -दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं। स्कूल की पढ़ाई के बाद श्लोका ने मास्टर्स लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+