Pics: ठेठ बनारसी अंदाज में फ्रांस के राष्ट्रपति होलांद से मिलीं ऐश्वर्या राय बच्चन
नई दिल्ली। जी हां, पूर्व विश्वसुंदरी और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद के साथ लंच में बिल्कुल ठेठ बनारसी अंदाज में नजर आयीं।
ऐश्वर्या ने लाल रंग की बनारसी सिल्क साड़ी पहन रखी थी और उस साड़ी में 'कढ़आ' तकनीक से कढ़ाई की गई थी जो पूरी तरह से हिंदुस्तानी संस्कृति और कला का परिचायक थी। इस साड़ी को डिजाइनर जोड़ी स्वाति और सुनैना ने तैयार की थी। इस साड़ी के साथ ऐश्वर्या ने पोलकी आभूषण पहन रखा था जो कि बेहद ही खूबसूरत और कलात्मक था।
ऐश्वर्या ने सिर पर जुड़ा बनाया हुआ था और माथे पर चमकती उनकी लाल रंग कि बिंदी ने उन्हें पूरी तरह से एक खबूसूरत भारतीय नारी के श्रृंगार में रंगा दिया था। इस दौरान होलांद और ऐश ने फ्रांस और भारतीय फिल्म के रिश्तों को कैसे आगे बढ़ाया जाये इस पर चर्चा की।













Click it and Unblock the Notifications