Pics: घने कोहरे की चपेट में दिल्ली तो यूपी में भी ठंड बढ़ी, 70 ट्रेनें लेट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है जिससे दृश्यता कम हो गई है।

दिल्ली। आज भी राजधानी में घना कोहरा छाया हुआ है जिसके कारण ठंड का प्रकोप जारी है। यातायात सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिसके चलते 70 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं, जबकि 33 ट्रेनों का टाइम बदला गया है।

राजधानी लखनऊ में सुबह से ही घना कोहरा

तो वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है जिससे दृश्यता कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर हल्की बारिश होने से उप्र में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अगले कुछ दिनों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

आगे की बात तस्वीरों में

मौसम विभाग ने दी हिदायत

मौसम विभाग ने दी हिदायत

उप्र मौसम विभाग ने कहा है कि आज दिन में कोहरा छाया रहेगा और दृश्यता 50 मीटर के आसपास दर्ज की जाएगी। दृश्यता कम होने से यातायात पर इसका असर पड़ेगा।

लखनऊ

लखनऊ

लखनऊ के अलावा गोरखपुर का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 8.1 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 12.2 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 11 डिग्री सेल्सियस और झांसी का नौ डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया।

 मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ी

मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ी

मध्य प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कोहरा व धुंध छाने की संभावना जताई है।

आगामी 24 घंटों में

आगामी 24 घंटों में

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल, सागर, शहडोल, जबलपुर संभागों में कोहरा छा सकता है। जिससे ठंडी बढ़ेगी।

मौसम विभाग

मौसम विभाग

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर हल्की बारिश होने से उप्र में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अगले कुछ दिनों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+