चंद पलों में ही मौत के मुंह में समा गए 13 लोग, शिमला हादसे की तस्वीरें
हादसा इतना भयानक था कि जीप में बैठे 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के शिमला में शनिवार की सुबह 13 लोगों के लिए मौत का पैगाम लेकर आई। 13 लोगों को लेकर जा रही जीप अचानक शिमला के स्नैल में नियंत्रण से बाहर हो गई और 50 फीट गहरी खाई मे जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि जीप में बैठे 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि मृतकों में ज्यादातर एक ही परिवार के सदस्य थे।

















Click it and Unblock the Notifications