PhysicsWallah के सीईओ अलख पांडे और शिवानी दुबे जल्द करेंगे शादी, चंद सालों में खड़ी की करोड़ों की कंपनी
Edtech Unicorn Physics Wala के सीईओ अलख पांडे पत्रकार के सिर पर जल्द सेहरा बंधने वाला है वो अपनी पत्रकार गर्लफ्रेंड शिवानी दुबे के संग इसी फरवरी महीने में सात फेरे लेने जा रहे है।

Edtech Unicorn Physics Wala के सीईओ अलख पांडे पत्रकार के सिर पर जल्द सेहरा बंधने वाला है वो अपनी पत्रकार गर्लफ्रेंड शिवानी दुबे के संग इसी फरवरी महीने में सात फेरे लेने जा रहे है। अलख और शिवानी की शादी के बाद दिल्ली में एक फाइव स्टार लग्जरी होटल में शानदार सेलिब्रेशन होगा, जिसमें खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

गौरतलब है कि शिवानी दुबे और अलख पांडे ने पिछले साल मई में सगाई की थी। जिसकी फोटो उन्होंने इस्टाग्राम पर शेयर की थी। अलख पांडे प्रयागराज के रहने वाले हैं और होने वाली दुल्हनियां शिवानी भी प्रयागराज की रहने वाली हैं। पेशे से पत्रकार शिवानी मनोरंजन, संस्कृति, राजनीति और समससायिम विषयों पर लेखन करती हैं। वो अपने पत्रकारिता के करियर में कई पत्रिकाओं में काम किया।
आर्थिक तंगी में अलख का बिक गया था घर
अलख पांडे ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था जब वो तीसरी कक्षा में पढ़ते थे तब उनका आधा घर बिक गया और और छठी कक्षा में जब वो पहुंचे तो उनका पूरा घर बिक गया। आर्थिक तंगी से जूझ रहे अलख के परिवार को स्लम में जाकर रहना पड़ा। अलख जब आठवीं कक्षा में पहुंचे तो घर की मदद करने के लिए ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया था और कॉलेज तक वो ट्यूशन पढ़ाते रहे। फिर तीन साल एक ऑफलाइन कोचिंग में स्टूडेन्ट्स को पढ़ाया। उनके टयूशन इतना पंसद आया कि स्टूडेंट जुटने लगे ।
ऐसे शुरू किया यूटयूब चैनल और तय किया करोड़ों की कंपनी बनाने का सफर
इसके बाद अलख पांडे ने यूट्यूब चैनल शुरू किया और टीचरों से हटकर अलख ने अपना पूर लेक्चर अपलोड करना शुरू किया और चैनल ने कुछ ही समय पर स्पीड पकड़ ली। इसके बाद अलख ने कोटा जिसे कोचिंग हब कहा जाता है वहां पर जाकर उ्रन्हें चैनल के लिए बेस्ट स्टडी मटीरियल इकट्ठा किया और और उनकी मदद से अपना नया स्टडी मटीरियल बनाया और पांच साल में ही अपना फिजिस्कवाला ने कोटा में स्वयं का इंस्टीट्यूट शुरू किया और एक महीने के अंदर उनकी कोचिंग में 10 हजार बच्चों ने एडमीशन ले लिया । पहले बैच में 63 हजार बच्चों ने एडमीशन लिया था। इसके बाद अलख ने एक बाद एक बुलंदियों को छुआ और आज 2017 से लेकर अब तक अपनी करोड़ों की कंपनी खड़ी कर चुके हैं।
JEE और NEET के अप्लीकेंट का फेवरेट चैनल
कानपुर में एक निजी स्कूल में पढ़ाने के लिए अलख पांडे ने अपने ग्रेजुएशन के थर्ड इयर में कॉलेज छोड़ दिया। बाद में उन्होंने एक यूट्यूब की स्थापना की और इसके बाद उन्होंने PhysicsWallah की स्थापना की, एक ऐसी कंपनी जिसे JEE और NEET के अप्लीकेंट का फेवरेट चैनल है।
अलख की फर्म 2017 में यूनिकॉर्न्स की सूची में शामिल हो गई
अलख पांडे का ये यूटृयूब चैनल फिजिक्स, गणित, जीव विज्ञान और अर्थशास्त्र में शिक्षा प्रदान करती है। सीरीज ए फंडिंग में 100 मिलियन डॉलर जुटाने के बाद फर्म 2017 में भारत की यूनिकॉर्न्स की सूची में शामिल हो गई। इसके साथ ही अलख पांडे वह भारत में लोकप्रिय शिक्षकों में से एक हैं और सोशल मीडिया पर उनके बड़े फैंस और फॉलोअर्स हैं।
सीएम योगी से राज्य की शिक्षा प्रणाली के मुद्दों पर की वार्ता
इस सप्ताह की शुरुआत में 31 साल के अलख पांडे ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राज्य की शिक्षा प्रणाली के कई मुद्दों पर और उत्तर प्रदेश में शिक्षा की क्षमता और पहुंच में सुधार के लिए आवश्यक सुधारों पर बात करने के लिए बैठक भी की थी। अलख उत्तर प्रदेश में ऐसे कोचिंग सेंटर बनाने की बात कही जो कभी प्रयागराज में हुआ करते थे। सीएम योगी से मुलाकात के बाद अलख पांडे ने लिंक्डइन पर पर पोस्ट लिखा कि उन्होंने हमेशा जिम्मेदारी से काम किया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications