Gaja Cyclone: चक्रवाती तूफान 'गाजा' से तमिलनाडु में तबाही, देखें तस्वीरें

चेन्नई। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान 'गाजा' तमिलनाडु के तटीय इलाकों में प्रवेश कर चुका है, इसकी वजह से तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। तूफान 'गाजा' की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन हुआ जिससे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। तूफान के आने के बाद से ही तमिलनाडु के तटवर्ती जिलों में तेज हवाएं और बारिश हो रही है, इस दौरान नागपट्टनम में करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चली, जिस वजह से कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं।

 Gaja Cyclone: चक्रवाती तूफान गाजा से तमिलनाडु में तबाही, देखें तस्वीरें

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे में गाजा तूफान तमिलनाडु के अन्य जिलों में भी पहुंचने की संभावना जताई है, गौरतलब है कि तूफान की संभावनाओं को मद्देनजर प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है, साथ ही मछुआरों से भी इस दौरान समुद्र में न जाने की अपील की है।

 Gaja Cyclone: चक्रवाती तूफान गाजा से तमिलनाडु में तबाही, देखें तस्वीरें

बता दें कि गुरुवार शाम से ही तमिलनाडु के तटीय इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का जोर रहा, जिनके कारण नागापट्टनम में कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ गिर गएस साथ ही कई घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। तूफान की वजह से कडलोर और नागपट्टनम में आज स्कूल, कॉलेज बंद है, तिरुवरूर, नागापट्टिनम और कुड्डालोर जिले में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+