दिलीप कुमार की मौत से बुरी तरह टूट चुके हैं धर्मेंद्र, पार्थिव शरीर के पास गुमसुम बैठे Photo वायरल
मुंबई, 07 जुलाई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। 98 वर्षीय दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ के बाद मंगलवार को मुंबई के खार हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। दिलीप कुमार के निधन के बाद उनके अंतम दर्शन के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां 'ट्रेडजी किंग' के घर पहुंची। दिलीप कुमार के जाने से एक्टर धर्मेंद्र भी बुरी तरह से टूट चुके हैं।

दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर के पास बैठे धर्मेंद्र
बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार और धर्मेंद्र के बीच भले ही खून का रिश्ता ना हो लेकिन दोनों एक दूसरे को भाई जैसा प्यार देते थे। दिलीप कुमार के निधन से दुखी धर्मेंद्र भी भागे-भागे अपने भाई के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर दिलीप कुमार के घर के अंदर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें धर्मेंद्र, दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर के पास उदास और नम आंखों के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं।

भावुक धर्मेंद्र की तस्वीरें हुईं वायरल
सोशल मीडिया पर भावुक धर्मेंद्र की तस्वीरें वायरल हो रही है, वह दिलीप कुमार के चेहरे को अपने हाथ में लिए बैठे नजर आ रहे हैं। आखिरी बार दिलीप कुमार के दर्शन करने पहुंचे धर्मेंद्र के चेहरे पर दुखों का पहाड़ देखा जा सकता है, उनका दुख और उदासी एक्टर के चेहरे से साफ झलक रही है। वह अपने आप में खोए हुए से हैं, शायद दिलीप कुमार संग बिताए पलों को वह याद कर रहे हैं। इस दुख की घड़ी में धमेंद्र, सायरा बानो के साथ खड़े रहे। वह सायरा बानों को अपनी भाभी कहते हैं।

पुरानी फोटो शेयर कर जताया शोक
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर जाते हुए जब धर्मेंद्र से पैपराजी ने बात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि वह आज कुछ नहीं बोल पाएंगे। दिलीप कुमार मेरे भाई थे, मैं उन्हें सबसे ज्यादा प्यार करता था, वह उनकी यादों के सहारे जीना पड़ेगा। दिलीप कुमार के निधन के बाद धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी पुरानी फोटो शेयर कर दुख जताया था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जब भी दिलीप कुमार के घर को देखता हूं तो लगता था मानो हज कर आया हूं।'

सुपुर्द-ए-खाक हुए दिलीप कुमार
दिलीप कुमार का पूरे राजकीय सम्मान के साथ जूहू के कब्रिस्तान में दिलीप कुमार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दिलीप कुमार के निधन से एक बार फिर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। 'ट्रेजडी किंग' के निधन पर पीएम मोदी समेत कई राजनेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। दिलीप कुमार को 'साहब' कहकर पुकारने वाली उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो आज बुरी तरह से टूटी हुई और बदहवास सी नजर आईं। पूरी जिंदगी दिलीप कुमार के साथ साए की तरह रहने वाली सायरा बानो ने जूहू के कब्रिस्तान में जाकर अपने 'साहब' को आखिरी सलाम किया।
यह भी पढ़ें: शगुफ्ता अली के बुरे दौर में मसीह बनकर आए थे दिलीप कुमार, कहा-मेरे पारिवार का उठाया था खर्चा












Click it and Unblock the Notifications