विधायक ने शौचालय की दीवार पर लिखा महिला पार्षद का नंबर, आने लगे अश्‍लील फोन कॉल्‍स

Phone number written in toilet, Sena woman leader gets obscene calls
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। राजनीतिक बदला लेने के लिये कोई इस कदर गिर सकता है किसी ने सोचा भी नहीं होगा। जी हां शिवसेना के एक विधायक पर आरोप लगा है कि उन्‍होंने एक महिला पार्षद का मोबाइल नंबर मुंबई के दहिसार इलाके के दो सार्वजनिक शौचालय की दीवार पर लिख दिया जिसके बाद महिला पार्षद को अज्ञात नंबरों से अश्‍लील फोन कॉल्‍स आने लगे। शिकायत के बाद से पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की छानबीन कर रही है। वहीं महिला आयोग ने इस पूरे मामले को सख्‍ती से लिया है। जिस महिला पार्षद का नंबर शौचालय की दीवार पर लिखा गया है वो शिव सेना से संबंध रखती हैं।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक शिव सेना पार्षद शीतल म्हात्रे ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है है कि उनका मोबाइल किसी ने नंबर दहिसर के दो सार्वजनिक शौचालय की दीवारों पर लिख दिया है। इसके बाद से पिछले कुछ दिनों से उन्हें लगातार अज्ञात नंबरों से अश्लील कॉल आ रही हैं। कॉल करने वाले उनसे फोन पर अभद्र बातें करते हैं। शीतल म्हात्रे ने इसका आरोप शिव सेना विधायक विनोद घोषालकर पर लगाया है। इस घटना के बाद शीतल काफी तनाव में हैं।

तबीयत बेहद खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला प्रकाश में आने के बाद महिला आयोग शीतल की मदद के लिये आगे आ गया है और इंसाफ के लिए दहिसर के कई इलाकों में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। शीतल का कहना है कि उन्होंने अपने इलाके में चल रहे कुछ अवैध कार्यों के खिलाफ आवाज उठाई थी, इसी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। प्रताड़ना झेलने के बाद उन्होंने पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से विनोद घोषालकर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अगर ऐसा नहीं होता है कि तो उन्होंने इस्तीफा सौंपने का मन भी बना लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+