भटिंडा से पीएचडी कर रहा 22 वर्षीय छात्र हिलाल अहमद गिरफ्तार
भटिंडा। जम्मू कश्मीर पुलिस ने पंजाब भटिंडा स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहे एक छात्र को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक राज्य पुलिस को शक है कि छात्र आतंकी गतिविधियों में शामिल है। पंजाब पुलिस के मुताबिक छात्र की पहचान हिलाल अहमद के तौर पर हुई है और इसकी उम्र 22 वर्ष है।

हिलाल पर दर्ज है केस
सूत्रों की मानें तो हिलाल पर कश्मीर में एक आपराधिक केस दर्ज है। पिछले काफी समय ये जम्मू कश्मीर पुलिस को उसकी तलाश थी। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी इफ्तिखार अपनी टीम को लेकर हिलाल को गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे थे। यहां पर यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन को हिलाल के नाम पर जारी वारंट दिखाया गया और फिर उसकी गिरफ्तारी हुई। पंजाब पुलिस में एसएसपी नानक सिंह की ओर से बताया गया कि हिलाल अहमद के बारे में जब जम्मू कश्मीर पुलिस का पता लगा तो पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी वारंट को लेकर यहां पर पहुंच गई। नानक सिंह ने इससे ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और ऐसे में वह कुछ और नहीं बता सकते हैं।
लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications