तूफान 'फेलिन' ने श्रीकाकुलम में छोड़े तबाही के निशान

चक्रवाती तूफान फेलिन ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में भारी तबाही का मचाई है। जहां तेज हवाओं के भारी बारिश हो रही है। 200 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पहुंचा यह चक्रवाती तूफान अपने साथ भारी बारिश और तेज हवाएं लाया है। यह ओडिशा की सीमा से लगे जिलों में तबाही के निशान छोड़ गया है। हालांकि, फिलहाल कहीं से भी किसी के मरने की कोई खबर नहीं है।
तूफान में तेज हवाओं के चलते बिजली के खंभे गिर जाने से जिले में बिजली नहीं आई। ओडिशा को श्रीकाकुलम से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। चक्रवात की वजह से सड़कें और रेलवे लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। चक्रवाती तूफान से कलिंगपट्टनम, इच्छापुरम, काविती, सोमपेटा, पलासा, वज्रपुकोत्तुर और कांथिली मंडल सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापत्तनम जिले के 1.29 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications