नरेंद्र मोदी अभी भी भारत के सबसे लोकप्रिय नेता: प्यू रिसर्च सेंटर

Recommended Video

    PM Modi is still the most popular Indian politician | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। अमेरिका के प्यू रिसर्च सेंटर ने अपने सर्वे के बाद ये बात कही है। करीब 2,464 लोगों पर किए गए सर्वे में ये बात सामने आई है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता किसी भी दूसरे नेता से कहीं ज्यादा है। ये सर्वे 21 फरवरी से 10 मार्च के बीच किया गया था।

     Pew Research Center study says narendra Modi still most popular leader in India

    21 फरवरी से 10 मार्च के बीच किए गए सर्वेक्षण के अनुसार 88 प्रतिशत के आंकड़े के साथ मोदी को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी (58 प्रतिशत) पर 30 अंकों, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (57 प्रतिशत) पर 31 अंकों जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (39 प्रतिशत) पर 49 अंकों की बढ़त मिली हुई है।

    सर्वेक्षण के अनुसार दक्षिणी राज्यों - आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना तथा पश्चिमी राज्यों - महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ में दस में से कम से कम नौ भारतीयों में प्रधानमंत्री को लेकर सकारात्मक रुख था। इसी तरह पूर्वोत्तर राज्यों - बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल तथा उत्तरी राज्यों - दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हर दस में से आठ लोगों का ऐसा ही रुख था।

    प्यू ने बताया कि हर दस में से आठ लोगों ने कहा कि आर्थिक दशाएं अच्छी हैं। ऐसा महसूस करने वाले लोगों में 2014 के चुनाव के ठीक पहले से 19 फीसदी बढ़े हैं। अर्थव्यवस्था को बहुत अच्छा बताने वालों आंकड़े में पिछले तीन साल में तीन गुनी वृद्धि हुई है। प्यू ने कहा कि कुल मिलाकर हर दस में से सात भारतीय देश में चल रही चीजों को लेकर संतुष्ट है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+