मुंबई में पेट्रोल की कीमत ने तोड़ा रिकॉर्ड, हो जाइए सावधान, अभी और बढ़ेंगे दाम
नई दिल्ली। चिलचिलाती गर्मी के बीच पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दामों ने आम आदमी को बुरी तरह से परेशान कर रखा है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली में पेट्रोल का दाम पिछले साढ़े पांच सालों में सबसे ज्यादा होने की वजह से लोग और तंग हो गए हैं लेकिन सबसे बुरा हाल मुंबईवासियों का है, यहां पर पेट्रोल के दाम 81 रुपये 93 पैसे प्रतिलीटर पहुंच गए हैं। इससे भी बुरी खबर ये है कि लोगों की ये परेशानी अभी और भी बढ़ सकती है क्योंकि ऐसा अनुमान है कि आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में और भी उछाल आएगा जिसके कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा होगा।

क्यों बढ़े हैं दाम
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव का बढ़ना है। आपको बता दें कि ईरान पर प्रतिबंध और सीरिया में संघर्ष से क्रूड की सप्लाई कम हो सकती है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम और बढ़ने की आशंका है। मालूम हो कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का भाव 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है, गुरुवार को ब्रेंट क्रूड के भाव ने 74.24 डॉलर प्रति बैरल का आंकड़ा छूआ, जो 41 महीने में सबसे ज्यादा था।
टैक्स के कारण तेल महंगा
कच्चे तेल की कीमतों के साथ केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स से भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि होती है। लगभग सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाला टैक्स अलग है। इसलिए, सभी राज्यों में कीमत अलग है।
महानगरों में पेट्रो की कीमत (प्रति लीटर)
- दिल्ली- 74 रुपये 8 पैसे
- कोलकाता- 76 रुपये 78 पैसे
- मुंबई- 81 रुपये 93 पैसे
- चेन्नई- 76 रुपये 85 पैसेयह भी












Click it and Unblock the Notifications