पेट्रोल की कीमतों में 8 पैसे की कटौती, डीजल के दामों में बदलाव नहीं, जानें अपने शहरों का हाल

नई दिल्लीः लगातार पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने मामूली राहत दी है। शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतों में आठ पैसे की कटौती की गई है। वहीं, डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बदलाव के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 76.35 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल की कीमत 67.85 रुपए प्रति लीटर है।

 Petrol prices reduced by 8 paise while no change in diesel

बता दें, इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे और डीजल की कीमतों में 11 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गई थी। 29 मई से अब तक पेट्रोल 2.08 रुपए और 1.46 रुपए सस्ता हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें स्टेबल रहने का फायदा कंज्यूमर्स को मिल रहा है।

इस बदलाव के बाद आपको दिल्ली में पेट्रोल 76.35 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 84.18, चेन्नई में 79.24, कोलकाता में 79.24 प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। वहीं अगर डीजल की बात की जाए तो दिल्ली में डीजल 67.85, कोलकाता में 70.40 रुपए, मुंबई में 72.24 रुपए और चेन्नई में 71.62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

बताया जा रहा है कि 22 जून को ओपेक देशों की एक बैठक होने वाली है, इसमें कीमतों को घटाने और बढ़ाने को लेकर फैसला हो सकता है। उससे पहले दामों में कोई खास बदलाव नहीं आने वाली है। जानकारों का कहना है कि अगर प्रोडक्शन बढ़ाने का फैसला लिया जाता है तो फिर क्रूड में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़े- अमेरिकी ड्रोन हमले में पेशावर आर्मी स्‍कूल पर आतंकी हमले के मास्‍टरमाइंड टीटीपी चीफ फजउल्‍ला की मौत!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+