रंग में पड़ा भंग, होली से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा
नयी दिल्ली। होली का खुमार चारों तरफ है। लेकिन होली से पहले रंग में भंग पड़ गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगी आग ने होली के रंग को फीका कर दिया है। नई कीमतें आज रात से लागू हो जाएगी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के ऐलान के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि की घोषणा की है।

पेट्रोल की कीमत 3.07 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 1.90 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में अब डीजल और महंगा होने पर माल-भाड़े में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले 29 फरवरी को पेट्रोल 3 रुपए प्रति लीटर सस्ता किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications