फिर पेट्रोल 1.72 रुपए और डीजल 83 पैसे हुआ महंगा
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आम जन को एक बार फिर से महंगे पेट्रोल का दर्द दिया है। पेट्रोल की कीमतों में आज से 1.72 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी कर दी गयी है।

वहीं डीजल की कीमतों में 83 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। इस बढोत्तरी के बाद पेट्रोल की लखनऊ में कीमतें 64.02 रुपए प्रति लीटर की बजाए 65.74 पैसे हो गया है।
जबकि डीजल की कीमतें 50.26 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 51.09 रुपए प्रति लीटर हो गया है। आपको बता दें कि इससे पहले 17 मार्च को भी पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications