पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, दिल्ली में 5 साल की ऊंचाई पर दाम
Recommended Video

नई दिल्ली। एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगी है, जिसके कारण जनता हाय तौबा कर रही है। गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 74.07 था, जो कि पिछले 5 साल के उच्चतम स्तर पर था। यही हाल कोलकाता , मुंबई और चेन्नई का भी था, जहां गुरुवार को पेट्रोल की कीमत क्रमश: 76.77 रुपए, 81.92 रुपए और 76.84 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई। आपको बता दें कि इससे पहले सितंबर 2013 में दिल्ली में पट्रोल का दाम 76 रुपए प्रति लीटर था, उसके बाद से अब यहां पेट्रोल की कीमत 74.07 रुपए तक पहुंची है।

केवल पेट्रोल ही नहीं बल्कि डीजल के दामों में भी इजाफा हुआ है। गुरुवार को दिल्ली में डीजल का भाव 65.27 रुपए, कोलकाता में 67.97 रुपए, मुंबई में 69.50 रुपए ,चेन्नई में 68.86 रुपए , हैदराबाद में 70.91 रुपए, मुंबई में 69.50 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है। ये देश का अब तक का सबसे ज्यादा दाम है।
क्या है कारण
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव का बढ़ना है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का भाव 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है, गुरुवार को ब्रेंट क्रूड के भाव ने 74.24 डॉलर प्रति बैरल का आंकड़ा छूआ, जो 41 महीने में सबसे ज्यादा भाव है तो वहीं WTI क्रूड का भाव भी 70 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर था, जिसका असर भारत पर पड़ा और पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई।












Click it and Unblock the Notifications