पेट्रोल 1.06 रुपए और डीजल 2.94 रुपए महंगा हुआ
दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी की गयी है। पेट्रोल के दाम में 1.06 रुपए जबकि डीजल के दामों में 2.94 रुपए की बढ़ोत्तरी की गयी है। कीमतों शनिवार रात 12 बजे से लागू हो गयी हैं।

बढ़ी हुई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 62.19 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 50.95 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी। इससे पहले डीजल के दाम 48.01 रुपए प्रति लीटर था।
इससे पहले 15 अप्रैल को डीजल के दाम में 0.74 पैसे प्रति लीटर जबकि पेट्रोल के दाम में 1.30 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गयी थी। गौरतलब है कि पेट्रोल की कीमतों में आईओसी और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम महीन के हर 1 और 16 तारीख को बदलाव करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications