15 दिनों में दूसरी बार महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अच्छे दिन का वादा करने वाली मोदी सरकार ने एक बार फिर आम आदमी की जेब पर हमला बोला है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल महंगे कर दिये हैं। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतें शुक्रवार रात से लागू हो जायेंगी।

गौरतलब है कि पेट्रोल की कीमतों में बीते 15 दिन के भीतर 7.09 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। वहीं, डीजल के दाम 5.08 रुपए प्रति लीटर बढ़ गए हैं। इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 3.96 रुपए और 2.37 रुपए की बढ़ोतरी की थी।












Click it and Unblock the Notifications