पेट्रोल 1.39 रुपये और डीजल 1.04 रुपये महंगा, आज रात से लागू होंगी कीमतें
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 68.36 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 55.95 रुपये प्रति लीटर होगी।
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम शनिवार देर रात एक बार फिर बढ़ा दिए गए। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में 1.39 रुपये और डीजल के दामों में 1.04 रुपये प्रति लीटरकी बढ़ोतरी की है। नई तेल कीमतें रविवार रात से लागू कर दी गई हैं।

15 दिन पहले घटाई गई थीं कीमतें
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 68.36 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 55.95 रुपये प्रति लीटर होगी। 15 दिन पहले तेल कीमतें घटाने के बाद अब तेल कंपनियों ने फिर से कीमतों में इजाफा किया है।
आखिरी बार जनवरी में बढ़ी थीं कीमतें
1 अप्रैल को पेट्रोल की कीमत में 3.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.91 रुपये की कटौती की गई थी। आखिरी बार जनवरी में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी थीं।












Click it and Unblock the Notifications