पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर इजाफा, दिवाली से पहले आम आदमी को बड़ा झटका
नई दिल्ली। दिवाली से पहले कंपनियों ने एक बार फिर आम आदमी की जेब में डाका डाला है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। बढ़ी हुई कीमतें शनिवार रात 12 बजे के बाद लागू हो जाएंगी।

इस बार पेट्रोल की कीमतों में 1.34 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है जबकि डीजल में 2.37 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। शनिवार तक राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 64.80 रुपए प्रति लीटर, डीजल 52.67 रुपए प्रति लीटर थी।
इस महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
बता दें कि इस महीने में दूसरी बार तेल कीमतों में इजाफा किया गया है। इसके पहले 4 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी। तब पेट्रोल 14 पैसे महंगा हुआ था और डीजल की कीमत में 10 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी।
रूस की सहमति से तेल मार्केट कैसे आई तेजी
कच्चे तेल की कम होती कीमत को देखते हुए रूस ने एक ऐसा दांव चल दिया जिससे दुनिया भर में एक साथ कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने लगी हैं। रूस अब ओपेक समूह में शामिल होने के लिए तैयार हो गया है जिससे तेल के उत्पादन को रोका जा सके। इस बात पर अलजीरिया ने भी इस बात पर सहमति जताई है। रूस के ओपेक देशों का समूह में शामिल होने की खबर आते ही कच्चे तेल के दाम सोमवार को तीन फीसदी तक बढ़ गए। रूस के इस निर्णय के बाद कच्चे तेल की कीमत अमेरिकी बाजार में प्रति बैरल 53.73 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है। इस साल के दौरान कच्चे तेल की कीमत अपने उच्चतम स्तर पर पहुंची है।












Click it and Unblock the Notifications