दिल्ली में नई ऊंचाई पर पहुंचे पेट्रोल के रेट, 5 दिन बाद फिर बढ़े दाम

नई दिल्ली। पेट्रोल, डीजल की कीमतों (Petrol diesel Price)में फिर बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। लगातार पांच दिन की शांति के बाद बुधवार को तेल की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल के दाम 84.45 रुपये प्रति लीटर के नए उच्चस्तर पर पहुंच गए। पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 25-25 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।

Petrol Price 13 January 2021 Update delhi mumbai disel

दिल्ली में अब पेट्रोल 84.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.63 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में अब पेट्रोल के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर हैं। वहीं आज मुंबई में पेट्रोल के दाम 91.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 81.34 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) ने छह जनवरी से वाहन ईंधन कीमतों में संशोधन फिर शुरू किया।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 84.45 रुपये, 85.92 रुपये, 91.07 रुपये और 87.18 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। डीजल की कीमतें भी बढ़कर दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 74.63 रुपये, 78.22 रुपये, 81.34 रुपये और 79.95 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। वाहन ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम लगातार सात दिन तक बढ़ने के बाद फिर शुरू हुआ है।

लगातार पांच दिन की शांति के बाद कीमतें बढ़ीं हैं। इसके पहले 6 और 7 जनवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ीं थीं, इन दो दिनों में ही पेट्रोल के भाव 49 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे, जबकि डीजल 51 पैसे महंगा हुआ था। 6 दिसंबर से पहले तक पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार 48 दिनों तक नहीं बदलीं थीं। फिर 20 नवंबर को रेट बढ़ना शुरू हुए। इस दौरान 17 बार कीमतें बढ़ीं थीं। 1 जनवरी में अबतक पेट्रोल की कीमतें 74 पैसे तक बढ़ चुकी हैं, जबकि डीजल 76 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+