एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में क्या होगा पेट्रोल-डीजल का रेट?

नई दिल्ली, 21 मई। ईंधन की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित के लिए वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय उत्पाद शुल्क (Central Exise duty) में भारी कटौती की है। शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की एक्साइज ड्यूटी पर कटौती की घोषणा के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कटौती की जाएगी। ईंधन की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 6 प्रति लीटर की रिकॉर्ड कटौती की घोषणा है। आइये जानते हैं सरकार के इस कदम से देश के बड़े शहरों में ईंधन के दाम (Petrol and Diesel prices in Metri Cities) क्या होंगे?

Petrol Diesel prices

वित्त मंत्रालय का उत्पाद शुल्क में कटौती करने का उद्देश्य उपभोक्ताओं को राहत देना है। शनिवार को उत्पाद शुल्क में कटौती से डीजल की कीमतों में 7 रुपये प्रति लीटर जबकि पेट्रोल की कीमत में 9.5 रुपये प्रति लीटर कमी आएगी। पेट्रोल और डीजल की नई दरें रविवार सुबह से लागू हो जाएंगी।

मुंबई में अभी पेट्रोल ₹120.51 प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल ₹104.77 पर बिक रहा है। रविवार से मुंबई में पेट्रोल की कीमत गिरकर 111.01 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी, जबकि डीजल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर होगी।

दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर है जो रविवार को घटकर 95.91 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। जबकि 96.67 रुपये प्रति लीटर बिक रह डीजल की कीमत 89.67 रुपये प्रति लीटर होगी।

कोलकाता में रविवार को पेट्रोल की कीमत 115.12 रुपये से घटकर 105.62 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। जबकि डीजल की कीमत 92.83 रुपये प्रति लीटर होगी।

वहीं चेन्नई में पेट्रोल रविवार से 101.35 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। डीजल की कीमत 93.94 रुपये प्रति लीटर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+