गिरेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, होगा भाजपा को लाभ
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। आपको अगर इस हफ्ते पेट्रोल और डीजल के दामों में कुछ और कमी की खबर ना मिले तो आप हैरान हो सकते हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम इस हफ्ते एक रुपया प्रति लीटर घट सकते हैं।

होगा भाजपा को लाभ
पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती से बीजेपी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में फायदा हो सकता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 7 फरवरी को होंगे।
कच्चे तेल के गिरते दाम
विश्व बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आई हुई है। तेल की कीमत 45-50 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गई है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने की उम्मीद जताई जा रही है।
तेल कंपनियों के सोच
जानकारों के अनुसार,पिछले साल जून से क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी है। हालांकि, सरकारी ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल, डीजल के दाम कम नहीं करना चाहतीं।












Click it and Unblock the Notifications