36 दिन के बाद तेल की कीमतों में लगी आग, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, लोग परेशान
नई दिल्ली। पिछले 36 दिनों से लोगों को पेट्रोल-डीजल के दामों में मामूली राहत मिल रही थी, जिस पर गुरुवार को ब्रेक लग गया क्योंकि आज महानगरों में पेट्रोल की कीमत 16 से 17 पैसे बढ़ गई है, जबकि डीजल के दामों में 10 से 12 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।

आपको बता दें कि आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 75.71 रुपये और 1 लीटर डीजल का दाम 67.50 रुपये है। बढ़ी तेल की कीमतों ने एक बार फिर से लोगों को परेशान कर दिया है।
ये हैं महानगरों के आज के रेट...
पेट्रोल
- दिल्ली: 75.71 रुपये
- मुंबई: 83.10 रुपये
- कोलकाता: 78.39 रुपये
- चेन्नई: 78.57 रुपये
- यह भी पढ़ें: दरवाजा बंद कर कमरे में ऐसा डांस कर रही थीं लड़कियां, मां ने देखा तो बजाई चप्पल
डीजल का दाम
- दिल्ली: 67.50 रुपये
- मुंबई: 71.62 रुपये
- कोलकाता: 70.05 रुपये
- चेन्नई: 71.24 रुपये

गौरतलब है कि तेल कंपनियां जब भी तेल के दाम परिवर्तित करते हैं, वो दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications