पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि कम होने का नाम नहीं ले रही है, तकरीबन हर रोज पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। एक बार फिर से तेल कंपनियों ने इसके दाम में वृद्धि की है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 80 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुकी है। यहां पेट्रोल 80.38 रुपए प्रति लीटर और डीजल 72.51 रुपए प्रति लीटर है। जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत 87.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 76.98 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। आपको बता दें कि चेन्नई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है, यहां पेट्रोल 83.54 रुपए और डीजल 76.64 रुपये प्रति लीटर हैं। आज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के के मामले में चेन्नई शीर्ष पर रहा, यहां पेट्रोल 41 पैसे जबकि डीजल 47 पैसे महंगा हो गया है।

ये है वजह

ये है वजह


पेट्रोल और डीजल के कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसकी वजह से लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल जिस तरह से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और रुपए की कीमत गिर रही है उसकी वजह से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम भी बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी कर रही हैं। बाजार के जानकारों की मानें तो आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के दामों में राहत मिलने की संभावना नहीं है।

 कम होंगी कीमतें

कम होंगी कीमतें

वहीं दूसरी तरह पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत पर सरकार का कहना है कि यह बढ़ोतरी कुछ ही समय के लिए है, जल्द ही इसमे कटौती की जाएगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी की वजह से आम लोगों का बजट बिगड़ रहा है, जिसकी वजह से लोग लगातार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में बढोतरी का विरोध कर रहे हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है और हाल फिलहाल में इससे राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

 कांग्रेस का भारत बंद

कांग्रेस का भारत बंद


पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने भी सरकार पर निशाना साधा है और अब सड़क पर उतरने का फैसला लिया है। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वह 10 सितंबर को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ भारत बंद करेगी।नई दिल्ली। गिरते रुपए और तेल की बढ़ती कीमत पर विपक्ष ने सरकार को झेरने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस ने डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती स्थिति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा और 10 सितंबर को भारत बंद बुलाई है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरेजवाला ने कहा कि पहले रुपए में गिरावट को लेकर भाषण देने वाले अब मौन बैठे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+