पेट्रोल कंपनियों की मनमानी जारी, एक बार फिर से बढ़ी कीमतें
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल के दाम में 28 पैसे की प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत में 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतों लागू होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.91 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 73.72 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर रोज बढ़ोतरी हो रही है, जिसकी वजह से तमाम विपक्ष सरकार के खिलाफ हमलावर है।

मुंबई में कीमतें आसमान पर
दिल्ली के अलावा मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 28 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 19 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद मुंबई में पेट्रोल 89.29 रुपए प्रति लीटर और डीजल 78.21 रुए प्रति लीटर तक पहुंच गया है। आपको बता दें कि पिछल कुछ दिनों से जिस तरह से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है उसके खिलाफ ना सिर्फ विपक्ष बल्कि आम जनता भी हमला बोल रही है, लोग पूछ रहे है कि आखिर अच्छे दिन कब आएंगे।

भारत बंद काम नही आया
गौर करने वाली बात यह है कि 10 सितंबर को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में भारत बंद का ऐलान किया था, जिसमे कई दलों ने हिस्सा लिया था ,लेकिन बावजूद इसके पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट नहीं हो रही है, बल्कि हर रोज इसमे बढ़ोतरी हो रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों के खिलाफ ना सिर्फ विपक्ष बल्कि सरकार के अपने सहयोगी ही अब सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

अपने भी सरकार के खिलाफ
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि मैं पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की वजह से मैं नहीं प्रभावित हूं क्योंकि मैं मंत्री हूं, लेकिन अगर मैं मंत्री पद खो देता हूं तो मैं भी पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की वजह से परेशान हो सकता हूं। इसे समझा जा सकता है कि लोग बढ़ती कीमतों की वजह से परेशान हैं और यह सरकार की जिम्मेदारी है कि पेट्रोल की कीमतों को कम करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications