फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज एक बार फिर से बढ़ोतरी की गई है। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है, जिसका सिलसिला आज भी बदस्तूर जारी है। पेट्रोल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल 83.85 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 75.25 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

वहीं मुंबई में अगर पेट्रोल और डीजल के दाम की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत में 12 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद मुंबई में पेट्रोल 91.20 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 79.89 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। हर रोज हो रही कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोग सरकार से अपील कर रहे हैं कि पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी की जाए।












Click it and Unblock the Notifications