पेट्रोल-डीजल ने तोड़ी आम आदमी की कमर, जानिए किस महीने में गिरेंगे दोनों के दाम!
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। बीते कई दिनों से कीमतों में लगातार इजाफा जारी है। शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल जहां 80 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है तो वहीं मुंबई में पेट्रोल 90 के करीब पहुंच गया है। डीजल भी दिल्ली में 72.51 तो मुंबई में 76.98 रुपए प्रति लीटर पर है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल कीमतें घटने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि रुपया कमजोर है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में सरकार टैक्स घटाकर कीमतें कम कर सकती है लेकिन सरकार की ओर से ऐसा कोई कदम नही उठाया गया है। अब नवंबर माह में ही पेट्रोल डीजल के दामों में कमी आने की उम्मीद है क्योंकि दिसंबर में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव है।

चुनाव के वक्त नहीं बढ़ीं थी कीमतें
इस साल नवंबर में तेल की कीमतों में राहत दी जा सकती है क्योंकि साल के अंत में राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में चुनाव होने हैं। वहीं तेलंगाना में भी विधानसभा भंग होने के बाद दिसंबर में ही चुनाव होने के कयास लगाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार नवंबर में तेल की कीमतों में राहत दे सकती है। ऐसा केंद्र सरकार के इससे पहले हुए चुनावों के वक्त पेट्रोल-डीजल के दामों में बढोतरी पर लगे अंकुश को देखकर लगाया जा रहा है।

कर्नाटक चुनाव से पहले नहीं बढ़े थे दाम
नंवबर में दाम घटने के कयासों के पीछे दो बड़े उदाहरण हैं। पहला कर्नाटक चुनाव का, कर्नाटक चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतो में 20 दिन तक कोई बदलाव नहीं हुआ था। राज्य में 12 मई को वोटिंग के बाद 17 दिनों के अंदर पेट्रोल की कीमत में करीब 4 रुपये बढ़ गए थे। इससे पहले बीते साल 16 जनवरी से 1 अप्रैल के बीच भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव नहीं हुआ था, तब पंजाब, गोवा, उत्तराखंड उत्तर प्रदेश, और मणिपुर में चुनाव था।

लगातार बढ़ रही कीमतें
तेल की कीमतें बीते कुछ दिन से आसमान छू रही हैं। शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल की कीमत में 39 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 44 पैसे प्रति लीटर बढ़ी है। इसके साथ ही दिल्ली में तो पेट्रोल की कीमत 80 रुपए के पार चली गई है। मुंबई में अब पेट्रोल 87 रुपए 77 पैसे और डीजल 76 रुपये 90 पैसे लीटर की कीमत पर बिक रहा है।
कांग्रेस ने देश में बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दामों के विरोध में 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 70 सालों में पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की कीमत सर्वाधिक स्तर पर पहुंचा दिया है। ऐसे में सरकार की पोल खोलने के लिए कांग्रेस ने बंद बुलाया है।
-
ईरान की $200 प्रति बैरल तेल की चेतावनी, हमले जारी रहे तो क्या होगा? MP में Petrol-Diesel कितने का मिलेगा -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला












Click it and Unblock the Notifications