फिर से सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आज की कीमत

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में आज एक बार फिर से कमी दर्ज की गई है। आज फिर से पेट्रोल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 41 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल 74.49 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल की कीमत 69.29 रुपए प्रति लीटर हो गया है। आपको बता दें कि पिछले पांच दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी हुई है।

petrol

क्या है महानगरों में कीमत

नई कीमतें लागू होने के बाद कोलकाता में पेट्रोल 76.47 रुपए, मुंबई में 80.03 रुपए और चेन्नई में 77.32 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल की कीमतों की बात करें तो कोलकाता में इसकी कीमत 71.14 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 72.56 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई 73.20 रुपए प्रति लीटर हो गई है। आपको बता दें कि दिल्ली, कोलकाता, मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है, जबकि चेन्नई में 37 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है।

अंतरराष्ट्रीय कीमत में गिरावट

वहीं डीजल की बात करें तो दिल्ली, कोलकाता में 41 पैसे प्रति लीटर जबकि मुंबई और चेन्नई में 43 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन अक्टूबर के बाद से कच्चे तेल की कीमत में 30 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद पिछले एक हफ्ते में तेल की कीमतों में कमी हुई है।

लगातार गिरावट जारी

जिस तरह से डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हुआ है उसकी वजह से भी पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट आई है। इससे पहले 4 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल के दाम अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे, जिसकी वजह से केंद्र सरकार को इसपर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कटौती करनी पड़ी थी, जिससे कि इसकी कीमतें कम हो। यही नहीं तेल कंपनियों ने भी एक रुपए प्रति लीटर की कीमतों में गिरावट की थी

इसे भी पढ़ें- 'केंद्रीय मंत्री ने मुझसे कहा है कि 11 दिसंबर के बाद राम मंदिर पर फैसला होगा'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+