फिर से सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है आज का दाम
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार कमी जारी है। पिछले 12 दिन से लगातार हो रही पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी से आम लोगों को काफी हद तक राहत मिली है। आज एक बार फिर से इसी कड़ी पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए हैं। पेट्रोल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। वहीं डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 79.55 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं, जबकि डीजल के दाम में 73.78 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

वहीं मुंबई की बात करें तो यहा पेट्रोल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है, जबकि डीजल के दाम में 8 8पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद मुंबई में पेट्रोल के दाम 85.04 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं, जबकि डीजल के दाम 77.32 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी।
नई कीमतें लागू होने के बाद सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.75 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल के दाम में 73.85 रुपए प्रति लीटर हो गया था। वहीं सोमवार को मुंबई में पेट्रोल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 21 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी। नई कीमतें लागू होने के बाद मुंबई में पेट्रोल के दाम 85.24 रुपए प्रति लीटर हो गया था, जबकि डीजल की कीमत 77.40 रुपए प्रति लीटर हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications