पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर से गिरावट, जानिए आज की कीमत
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम से आम लोगों को राहत मिलेन का सिलसिला बदस्तूर जारी है। आज एक बार फिर से इसके दाम में कमी की गई है। पेट्रोल केदाम में 19 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है, जबकि डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल 79.18 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 73.64 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले गुरुवार को पेट्रोल के दाम में 18 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी।

वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम में 18 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है, जबकि डीजल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद पेट्रोल 84.68 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 77.18 रुपए प्रति लीटर हो गया है। एक तरफ जहां लोगों को पेट्रोल और डीजल के दाम में लगभग हर रोज राहत मिल रही है तो दूसरी तरफ गुरुवार को घरेलू गैस की कीमतों में इजाफा किया गया है।
सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत लगभग तीन रुपए (2.94 रुपये) और बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 60 रुपये बढ़ोत्तरी की गई है। 14.2 किलो के सब्सिडीयुक्त एलपीजी सिलेंडर का दाम आज से 502.40 रुपये से बढ़कर 505.34 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर पर जून महीने से लेकर अब तक यह छठी बार दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। तब से लेकर अब तक दाम 14.13 रुपये बढ़ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications