गुजरात में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, आधी रात से लागू होंगी घटी हुई कीमतें

वैट में कटौती के बाद गुजरात में पेट्रोल के दाम 2.93 पैसे और डीजल के दाम 2.72 पैसे कम हो गए हैं। पेट्रौल और डीजल की घटी हुई कीमतें मंगलवार आधी रात से लागू हो जाएंगी।

Recommended Video

    Gujarat CM Vijay Rupani reduces the Petrol-Diesel Prices । वनइंडिया हिंदी

    अहमदाबाद। गुजरात के लोगों को विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सस्ते पेट्रोल डीजल का तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मंगलवार को ईंधन पर वैट की दरों में 4 फीसदी की कटौती करते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी का ऐलान किया। वैट में कटौती के बाद गुजरात में पेट्रोल के दाम 2.93 पैसे और डीजल के दाम 2.72 पैसे कम हो गए हैं। पेट्रौल और डीजल की घटी हुई कीमतें मंगलवार आधी रात से लागू हो जाएंगी। इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल से वैट घटाने वाला गुजरात पहला राज्य बन गया है। माना जा रहा है कि गुजरात के बाद बहुत जल्द महाराष्ट्र सरकार भी पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरों में कटौती कर सकती है।

    Petrol and diesel prices

    आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से अपील की थी कि वे ईंधन से वैट की दरें कम करें, ताकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आ सके। हाल ही में केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों से एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए कम की है। एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि अब राज्यों की जिम्मेदारी है कि वे वैट की दरें कम करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+