पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड, मोदी सरकार के 4 चार साल में सबसे ऊंचे स्तर पर
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढोतरी जारी है। कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पेट्रोल और डीजल के दाम अपने सबसे उंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम अब तक के सबसे रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची कीमत
इंडियन ऑयल के आंकड़ों के अनुसार रविवार को दिल्ली में डीजल की कीमत 64.58 रुपए, कोलकाता में इसके दाम 76.27 रुपए, मुंबई में 68.77 रुपए और चेन्नई में इसकी कीम 68.12 पहुंच गई है। इन चारो महानगरों में डीजल अपने आजतक के सबसें उंचे स्तर पर पहुंच चुका है। दिल्ली के आस-पास के शहरों पर नजर डालें तो फरीदाबाद में डीजल के दाम 65.66 रुपए प्रति लीटर, गुरुग्राम में 65.45 रुपए, नोएडा में 64.83 रुपए, गाजियाबाद में 64.72 रुपए पहुंच गया है।

मोदी सरकार में सबसे महंगा
वहीं अगर मोदी सरकार के कार्यकार में पेट्रोल और डीजल के दामों पर नजर डालें तो यह अब अपने अबतक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 73.73 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है जोकि मोदी सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक है। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 76.44 रुपए, मुंबई में 81.59 और चेन्नई में 76.48 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।

ये वजह है दाम में बढ़ोतरी की
कच्चे तेल की कीमतों पर नजर डालें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। लेकिन इसके साथ ही जिस तरह से रुपए में गिरावट दर्ज की गई है उसने कच्चे तेल की कीमत को और बढ़ा दिया है। जिसकी वजह से तेल कंपनियों को दामों में बढ़ोतरी करनी पड़ी। इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्र्ति बैरल तक पहुंच गई, जबकि रुपए में 21 पैसे की गिरावट भी दर्ज की गई और रुपए के दाम 65.18 रुपए तक पहुंच गया।
इसे भी पढ़ें- मैच से पहले और ब्रेक के दौरान जब हॉकी खिलाड़ी ने ड्रेसिंग रूम में बच्ची को कराया स्तनपान












Click it and Unblock the Notifications