आम जनता को नहीं राहत, पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी
नई दिल्ली। पेट्रोल डीजल के दाम में आज एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जबकि डीजल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद पेट्रोल 82.16 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती हुई कीमतों की वजह से आम जनता को राहत मिलती नहीं दिख रही है और लोग सरकार से अपील कर रहे हैं कि वह इसकी कीमतों पर नियंत्रण करे।

लगातार बढ़ रही कीमत
इससे पहले पिछले कई दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली के अलावा अगर मुंबई में पेट्रोल की कीमतों पर नजर डालें तो यहां पेट्रोल 90 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है। यहां पेट्रोल की कीमत 89.54 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल 78.42 पैसे प्रति लीटर है। यहां भी पेट्रोल के दाम में 10 पैसे और डीजल के दाम में 9 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर सियासी संग्राम मचा हुआ है, लेकिन सरकार ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर सरकार का नियंत्रण नहीं है।

कर्नाटक में राहत
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले कर को कम करने का ऐलान किया है। उनके इस ऐलान के बाद कर्नाटक में सोमवार को पेट्रोल की कीमत 82.59 रु प्रति लीटर हो गई थी जबकि डीजल की की कीमत 73.91 रु प्रति लीटर हो गई थी। कर्नाटक सरकार के इस फैसले के बाद राज्य की जनता को बड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही है।

बाबा रामदेव का पीएम को ऑफर
बाबा रामदेव ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार से नाराजगी जताते हुए खुला ऑफर दिया कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह देश में पेट्रोल-डीजल 35 से 40 रुपए लीटर की दर से बेच सकते हैं। बाबा रामदेव ने कहा, 'अगर सरकार पेट्रोल-पंप लगवाने की इजाजत दे दे और थोड़ा टैक्स में छूट दे तो मैं 35-40 रुपये प्रति लीटर तेल उपलब्ध करवा दूंगा। मेरा सुझाव है कि पीएम मोदी पेट्रोलियम को जीएसटी में ले आएं, कुछ समय के लिए पांच फीसदी से 12 फीसदी वाले स्लैब में रखें, तब जाकर राहत मिलेगी।'
इसे भी पढ़ें- इस शख्स के पेट पर से गुजर गया 6 टन कचरे से लदा ट्रक, सिक्स पैक एब्स ने बचाई जिंदगी
{document1}












Click it and Unblock the Notifications