केजरीवाल ने बढ़ाया VAT, दिल्ली में महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अभी कुछ दिनों पहले डीजल और पेट्रोल की कीमतों में गिरावट हुई थी लेकिन आज राजधानी दिल्ली में इनके दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि दिल्ली सरकार ने दोनों ईंधनों पर मूल्यवर्धित कर (वैट) यानी बिक्रीकर में बढ़ोतरी की है।

इसके अलावा डीजल पर 25 पैसे प्रति लीटर का प्रदूषण उपकर भी लगाया गया है। इससे डीजल के दाम में 53 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई। दिल्ली में अब पेट्रोल का दाम 59.03 रुपए लीटर से बढ़कर 59.99 रुपए लीटर हो गया है जबकि डीजल का दाम 44.18 रुपए से बढ़कर 44.71 रुपए लीटर हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications