फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आज का दाम
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी जारी है। आज फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी देखने को मिली है। दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम में 15 पैसे की कमी आई है जबकि डीजल के दाम में 21 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद पेट्रोल के दाम 70.55 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 65.09 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं।

अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल के दाम 76.13 रुपए प्रति लीटर, डीजल के दाम 68.10 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जहां कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है उसके बाद माना जा रहा है कि सरकार पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है, लिहाजा पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है। माना जा रहा है कि यह बढ़ोतरी अगले 2-3 दिनों में हो सकती है, ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दाम में तकरीबन 2 रुपए तक की बढ़ोतरी आ सकती है।
आपको बता दें कि ओपेक (OPEC) सदस्यों और 10 अन्य तेल उत्पादक देशों ने कच्चे तेल की गिरती कीमत थामने के मकसद से तेल उत्पादन में रोजाना 1.2 मिलियन बैरल कटौती का फैसला किया है। इसके पीछे की बड़ी वजह माना जा रहा है कि कच्चे तेल की गिरती कीमत को रोकना है। बता दें कि ओपेक देशों के बीच हुआ समझौता पहली जनवरी से प्रभावी होगा।
इसे भी पढ़ें- तेल की बढ़ती कीमतों ने यूरोप में लगाई आग, फ्रांस के बाद नीदरलैंड और बेल्जियम में हिंसक प्रदर्शन












Click it and Unblock the Notifications