महंगाई का करंट, गैस सिलेंडर के बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

petrol
नयी दिल्ली। पहले रसोई गैस की कीमतों में इजाफा किया गया तो दूसरे ही दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी आग लग गई। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ रुपये में जारी गिरावट के कारण पेट्रोल के दाम 75 पैसे और डीजल के दाम 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिये गये है।

कीमत बढ़ोतरी शुक्रवार रात 12 बजे से ही लागू हो गई है। इस बढ़ोतरी में स्थानीय बिक्रीकर और वैट शामिल नहीं है। ऐसे में शहर दर शहर वास्तविक वृद्धि अलग-अल ग होगी। दिल्ली में अब पेट्रोल का दाम 91 पैसे लीटर बढ़कर 72.43 रुपये प्रति लीटर होगा, जो अभी 71.52 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, दिल्ली में डीजल का दाम कर सहित 56 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 54.34 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। मुंबई में डीजल 60.80 रुपये लीटर से बढ़कर 61.42 रुपये प्रति लीटर होगा।

डीजल कीमतों में बढ़ोतरी सरकार के जनवरी, 2013 के उस फैसले के अनुरूप की गई है जिसमें हर महीने इसके दाम 50.50 पैसे प्रति लीटर बढ़ाने की अनुमति दी गई थी। इससे पहले 21 दिसंबर को डीजल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी, जो की डीलर के कमीशन के चलते बढ़ाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+