बिहार में इन्सेफलाइटिस से बच्चों की मौत मामले में केंद्र सरकार ने SC में दाखिल किया हलफनामा
मुजफ्फरपुर। बिहार में चमकी बुखार (इन्सेफलाइटिस) की वजह से हुई बच्चों की मौत के मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। केंद्र ने कहा कि मेडिकल सेवाएं राज्य सरकार का विषय हैं फिर भी केंद्र द्वारा राज्य सरकार की सहायता और मार्गदर्शन करने के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं। इनमें एक्सपर्ट और मेडिकल सुविधा मुहैया कराए जाने के अलावा प्रचार और प्रसार भी शामिल है।

केंद्र ने बताया है कि केंद्र सरकार से धन के साथ एक साल में SKMCH में 100 बिस्तर वाले बाल चिकित्सा आईसीयू का निर्माण होगा। राज्य के विभिन्न जिलों में पांच वायरोलॉजी लैब बनेंगी। इसके अलावा 10 बिस्तर वाले बाल चिकित्सा आईसीयू राज्य के हर जिले में स्थापित किए जाएंगे। केंद्र सरकार ने इस घटना की जड़ तक जाने के लिए एक्सपर्ट पैनल के गठन का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications