'अग्निपथ' योजना: देशभर में जारी बवाल के बीच सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, हिंसा की जांच के लिए SIT की मांग

नई दिल्ली, 18 जून: देशभर में केंद्र सरकार की 'अग्निपथ' योजना के विरोध में युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 'अग्निपथ' स्कीम के खिलाफ युवा प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया। बिहार में सबसे ज्यादा बवाल देखने को मिल रहा है। इस बीच देश के ज्यादातर राज्यों में युवाओं के हंगामे के बीच शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में इससे जुड़ी एक याचिका दायर की गई है। दिल्ली के एडवोकेट विशाल तिवारी ने अदालत में केंद्र की अग्निपथ' योजना के विरोध में जारी हिंसा की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की है।

Agnipath scheme

याचिका में की गई यह मांग

इसके साथ ही योजना की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में एक्सपर्ट कमेटी के गठन की भी मांग याचिका में की गई है। जानकारी के मुताबिक अपनी याचिका में एडवोकेट ने तीन मांग की है, जिसमें कहा गया कि अदालत आदेश दे कि केंद्र हिंसा को लेकर एक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे। इसके साथ ही राज्यों को दावा कमिश्नर नियुक्ति की जाए जो सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले दोषियों से दावा वसूलने करें। साथ ही इस योजना के राष्ट्रीय सुरक्षा और सेना पर पड़ने वाले असर का आकलन भी एक्सपर्ट कमेटी से कराई जाए।

देशभर में योजना को लेकर बवाल

Recommended Video

    Agnipath Scheme Chennai Protest: South India में भी प्रदर्शन । Tamil Nadu | वनइंडिया हिंदी । *news

    आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में मंगलवार को युवाओं के लिए 'अग्निपथ' योजना लॉन्च की है, जिसके तहत 4 साल के लिए थल सेना, नौसेना और वायुसेना में जवानों की भर्ती की जाएगी। इस योजना के लॉन्च होने के बाद से ही पूरे देश के युवाओं में गुस्सा फैल गया है। युवा सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक तक जमकर हंगामा कर रहे हैं। देश में हंगामा इस कदर फैल चुका है कि 300 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हो चुकी है, जबकि कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया है। विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सभी राज्यों में पुलिस बल भारी संख्या में तैनात है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+